Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
Mau: Mega trailer with 308 wheels arrives after four months; will move towards Gorakhpur starting Wednesday.
{"_id":"6ac5eaa4d6e5b281c20efb61","slug":"video-mau-mega-trailer-with-308-wheels-arrives-after-four-months-will-move-towards-gorakhpur-starting-wednesday-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊ: चार महीने बाद 308 पहियों वाला मेगा ट्रेलर पहुंचा, बुधवार से गोरखपुर की ओर बढ़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: चार महीने बाद 308 पहियों वाला मेगा ट्रेलर पहुंचा, बुधवार से गोरखपुर की ओर बढ़ेगा
ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लखीमपुर खीरी जा रहा 308 पहियों का विशाल ट्रेलर मंगलवार शाम मऊ की सीमा से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले हैदरगंज गांव के पास पहुंचकर रुक गया। यह जगह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास है। ट्रेलर पर एक रिएक्टर लदा हुआ है। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, ट्रेलर को बुधवार सुबह वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन से आगे रवाना किया जाएगा। मंगलवार को यह वाहन इसी मार्ग से हैदरगंज गांव तक पहुंचा था। मार्ग को पूरी तरह साफ करने के बाद ट्रेलर को आगे बढ़ाया जाएगा। 308 पहियों वाले इस विशाल ट्रेलर के रास्ते में आने वाले साइनबोर्ड और अन्य बाधाओं को हटाने या ऊंचा करने का काम किया जा रहा है। दोहरीघाट तक फोरलेन पर लगे साइनबोर्ड को ऊंचा किया जा रहा है, ताकि ट्रेलर आसानी से निकल सके। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी जरूरी तैयारियां की गई हैं। अधिकारियों की निगरानी में ट्रेलर को आगे बढ़ाया जाएगा। यह ट्रेलर ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लखीमपुर खीरी स्थित पीएलए (पॉली लैक्टिक एसिड) प्लांट के लिए रवाना हुआ था। करीब चार महीने पहले शुरू हुई इस यात्रा में ट्रेलर लगातार अलग-अलग रास्तों से आगे बढ़ रहा है। ट्रेलर के साथ 40 से 50 तकनीकी और सहायक कर्मचारियों की टीम भी चल रही है। टीम वाहन के संचालन और रास्ते में आने वाली तकनीकी दिक्कतों पर नजर रख रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।