{"_id":"6ac5e763627ff42ff70cbee7","slug":"mega-trailer-308-wheels-has-arrived-in-mau-move-towards-gorakhpur-starting-wednesday-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ पहुंचा 308 पहियों वाला ट्रेलर: ऊंचे कराए जा रहे बाधा बने साइन बोर्ड, अधिकारियों की निगरानी में बढ़ेगा आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ पहुंचा 308 पहियों वाला ट्रेलर: ऊंचे कराए जा रहे बाधा बने साइन बोर्ड, अधिकारियों की निगरानी में बढ़ेगा आगे
Wed, 07 Oct 2026 01:05 PM IST
किशन चौबे
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ
Published by: किशन चौबे
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:05 PM IST
सार
ओडिशा से लखीमपुर खीरी जा रहा रिएक्टर लदा 308 पहियों का विशाल ट्रेलर चार महीने के सफर के बाद मऊ की सीमा तक पहुंचा। रास्ते में साइनबोर्ड ऊंचे किए जा रहे हैं, बुधवार सुबह ट्रेलर को गोरखपुर की ओर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
मऊ: चार महीने के सफर के बाद मऊ सीमा पर रुका 308 पहियों का मेगा ट्रेलर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लखीमपुर खीरी जा रहा 308 पहियों का विशाल ट्रेलर मंगलवार शाम मऊ की सीमा से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले हैदरगंज गांव के पास पहुंचकर रुक गया। यह जगह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास है। ट्रेलर पर एक रिएक्टर लदा हुआ है।
बुधवार सुबह फिर शुरू होगा सफर
एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, ट्रेलर को बुधवार सुबह वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन से आगे रवाना किया जाएगा। मंगलवार को यह वाहन इसी मार्ग से हैदरगंज गांव तक पहुंचा था। मार्ग को पूरी तरह साफ करने के बाद ट्रेलर को आगे बढ़ाया जाएगा।

Trending Videos
साइन बोर्ड ऊंचे किए जा रहे
308 पहियों वाले इस विशाल ट्रेलर के रास्ते में आने वाले साइन बोर्ड और अन्य बाधाओं को हटाने या ऊंचा करने का काम किया जा रहा है। दोहरीघाट तक फोरलेन पर लगे साइनबोर्ड को ऊंचा किया जा रहा है, ताकि ट्रेलर आसानी से निकल सके। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी जरूरी तैयारियां की गई हैं। अधिकारियों की निगरानी में ट्रेलर को आगे बढ़ाया जाएगा।
चार महीने पहले ओडिशा से निकला था
यह ट्रेलर ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लखीमपुर खीरी स्थित पीएलए (पॉली लैक्टिक एसिड) प्लांट के लिए रवाना हुआ था। करीब चार महीने पहले शुरू हुई इस यात्रा में ट्रेलर लगातार अलग-अलग रास्तों से आगे बढ़ रहा है। ट्रेलर के साथ 40 से 50 तकनीकी और सहायक कर्मचारियों की टीम भी चल रही है। टीम वाहन के संचालन और रास्ते में आने वाली तकनीकी दिक्कतों पर नजर रख रही है।

मऊ में एक-दो दिन रहेगा ट्रेलर
अधिकारियों के अनुसार, वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के रास्ते यह विशाल ट्रेलर मऊ जिले में करीब एक से दो दिन तक रहेगा। इसके बाद यह कोपागंज, घोसी, अमिला और दोहरीघाट बाईपास से होते हुए गोरखपुर जिले की सीमा में प्रवेश करेगा। अधिकारियों का अनुमान है कि ट्रेलर दशहरा तक अपनी अंतिम मंजिल लखीमपुर खीरी पहुंच सकता है।