{"_id":"6ac5ede423e41a550a083847","slug":"car-rams-into-truck-on-purvanchal-expressway-four-tennis-players-died-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में जा घुसी कार, क्रिकेट खेल घर लौट रहे चार खिलाड़ियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में जा घुसी कार, क्रिकेट खेल घर लौट रहे चार खिलाड़ियों की मौत
Wed, 07 Oct 2026 12:41 PM IST
अनुराग रंजन
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: अनुराग रंजन
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:41 PM IST
सार
मृतकों में मईल क्षेत्र के बगहा निवासी नित्यानंद प्रजापति और बलिया उत्तर निवासी इरफान उर्फ राज तथा लार क्षेत्र के चुरिया निवासी अनिकेत सिंह और कोहरा निवासी आनंद यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले खिलाड़ियों के घर जुटे ग्रामीण
- फोटो : Samvad News Agency
विस्तार
लखनऊ में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता खेलकर घर लौट रहे देवरिया के चार खिलाड़ियों की पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। ये सभी मईल और लार थाना क्षेत्र के युवक थे। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।
टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए थे
मृतकों में मईल थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी नित्यानंद प्रजापति 26 वर्ष, बलिया उत्तर निवासी इरफान उर्फ राज, लार थाना क्षेत्र के चुरिया निवासी अनिकेत सिंह और कोहरा गांव निवासी आनंद यादव शामिल हैं। चारों क्रिकेट खिलाड़ी थे और लखनऊ में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए थे। मंगलवार को प्रतियोगिता खेलने के बाद वे कार से घर लौट रहे थे। बुधवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना गंभीर था कि चारों की मौत हो गई।
नित्यानंद की मौत की खबर बगहा गांव पहुंचते ही उनके घर पर ग्रामीणों और परिचितों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही नित्यानंद के पिता मनोज प्रजापति छोटे बेटे अंकित के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों के अनुसार नित्यानंद क्रिकेट खेलने के लिए लखनऊ गए थे और प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद साथियों के साथ वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
मईल और लार क्षेत्र के गांवों में पसरा मातम
एक साथ चार खिलाड़ियों की मौत से मईल और लार क्षेत्र के गांवों में मातम पसरा है। खेल प्रेमियों और क्षेत्र के लोगों में भी शोक है। हादसे की खबर के बाद चारों परिवारों के घर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया और गांवों में पूरे दिन घटना की चर्चा होती रही।