{"_id":"6aa7f32a943f67338b0bd586","slug":"video-youth-shot-by-friend-in-mathura-condition-critical-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लेनदेन के विवाद में दोस्त ने युवक के सीने में मारी गोली, फिर खुद काॅल कर बुलाई पुलिस; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लेनदेन के विवाद में दोस्त ने युवक के सीने में मारी गोली, फिर खुद काॅल कर बुलाई पुलिस; हालत गंभीर
मथुरा में फरह में पैसों के लेनदेन में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के सीने में गोली दाग दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद ही 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गोली लगने से गंभीर घायल युवक को आगरा के मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है। गांव इमलिया, थाना राजावली, फिरोजाबाद निवासी आर्यन की बुआ थाना फरह के गांव नगला फूसिया में रहती है। उसी गांव में देवसेरस, गोवर्धन निवासी शिवकुमार के मामा की लड़की भी रहती है। करीब चार वर्ष पूर्व दोनों के बीच इसी गांव में मुलाकात हुई और मित्रता हो गई। सोमवार दोपहर दोनों दोस्त परखम रोड स्थित गांव नगला फूंसिया में सनौरा वाली नहर पर बने शिव मन्दिर के पास मिलने आए। तभी किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। आर्यन ने अपने पास रखे तमंचे से शिवकुमार के सीने में गोली दाग दी। पुलिस को भी 112 पर कॉल करके सूचना दे दी। पुलिस ने मौके से आरोपी आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आर्यन ने बताया कि शिव कुमार ने तीन वर्ष पूर्व उससे 28 हजार रुपये उधार लिए थे। आज वह जब पैसे लेने आया तो शिव कुमार ने उसे और उसकी बहन को गालियां देना शुरु कर दिया। गुस्से में आकर उसने शिवकुमार को गोली मार दी। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि घायल शिवकुमार को सीएचसी फरह ले जाया गया, जहां से प्राथिमक उपचार के बाद उसे आगरा के एसएन अस्पताल में रेफर किया गया है। आरोपी आर्यन को घटना स्थल ने गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।