{"_id":"6ae070ddaacd16b9160270cc","slug":"video-when-the-train-was-delayed-hare-rama-hare-krishna-began-to-echo-across-the-platform-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रेन लेट हुई तो प्लेटफॉर्म पर गूंजने लगा हरे रामा, हरे कृष्णा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रेन लेट हुई तो प्लेटफॉर्म पर गूंजने लगा हरे रामा, हरे कृष्णा
मथुरा। धर्मनगरी मथुरा में आराध्य के दर्शन कर लौट रहे तीर्थ यात्रियों का जत्था मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि जिस ट्रेन से उन्हें रवाना होना है, वह करीब सवा घंटे की देरी से आएगी। ट्रेन का इंतजार करते हुए तीर्थ यात्रियों ने भजन-कीर्तन शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्लेटफॉर्म पर ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ के स्वर गूंजने लगे।
तीर्थ यात्रियों की भक्ति और भजनों की मधुर धुन ने प्लेटफॉर्म का माहौल बदल दिया। ट्रेन का इंतजार कर रहे अन्य यात्री भी खुद को भक्ति में रमने से नहीं रोक सके। कई यात्री तीर्थ यात्रियों के साथ भजन गुनगुनाते नजर आए। कुछ देर के लिए प्लेटफॉर्म का माहौल भक्तिमय हो गया।
आमतौर पर ट्रेनों की देरी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनती है, लेकिन इस जत्थे ने इंतजार के समय को भजन-कीर्तन में बिताया। आराध्य के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की भक्ति ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों का ध्यान आकर्षित किया। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों के लिए यह नजारा सुखद और यादगार बन गया। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।