{"_id":"6ae07269e17bbafc620eeea4","slug":"railway-ticket-checking-drive-at-mathura-junction-132-passengers-caught-travelling-without-tickets-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मथुरा जंक्शन पर रेलवे की किलेबंदी, एक साथ पकड़े गए 132 बेटिकट यात्री; मची रही अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मथुरा जंक्शन पर रेलवे की किलेबंदी, एक साथ पकड़े गए 132 बेटिकट यात्री; मची रही अफरा-तफरी
Tue, 27 Oct 2026 03:14 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:14 PM IST
सार
मथुरा जंक्शन पर मंगलवार सुबह रेलवे मजिस्ट्रेट सूरजभान वर्मा के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी की मदद से सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। स्टेशन की घेराबंदी कर जांच के दौरान 132 महिला और पुरुष यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। रेलवे मजिस्ट्रेट ने सभी के चालान कर जुर्माना वसूला। अचानक हुई कार्रवाई से स्टेशन पर बेटिकट यात्रियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
मथुरा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह आरपीएफ और जीआरपी की मदद से सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। पूरे स्टेशन की घेराबंदी कर जांच की गई। इस दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 132 महिला और पुरुष यात्रियों को पकड़ा गया। रेलवे मजिस्ट्रेट ने सभी के चालान कर जुर्माना वसूला।
द्वितीय श्रेणी टिकट चेकिंग अभियान रेलवे मजिस्ट्रेट सूरजभान वर्मा और सीटीआई शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। अचानक हुई कार्रवाई से बेटिकट यात्रियों में खलबली मच गई।
अभियान में सीटीआई कृष्णा पांडे, पवन कुमार, बलवीर मीणा, अकाल दीक्षित, मनीष कुमार और सुधीर मौर्य शामिल रहे। आरपीएफ से विक्रम सिंह व देवेंद्र सिंह और जीआरपी से प्रभात यादव और नरेंद्र सिंह ने सहयोग किया। रेलवे कोर्ट की ओर से दिनेश सोलंकी, जितेंद्र सोलंकी, दीपक मिश्रा, राजकुमार और शुभम भी अभियान में मौजूद रहे।