{"_id":"6aba7a6098619e5a5a0b8481","slug":"video-wanted-man-mustaq-arrested-in-police-encounter-injured-by-gunfire-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में वांछित मुस्ताक गिरफ्तार, गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में वांछित मुस्ताक गिरफ्तार, गोली लगने से घायल
मथुरा के थाना गोवर्धन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बीती देर शाम को पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान मुखराई निवासी अभियुक्त मुस्ताक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वांछित अभियुक्त की तलाश में थाना गोवर्धन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम चेकिंग एवं तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम का अभियुक्त से सामना हो गया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त ने टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गोली लगने से मुस्ताक घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 2750 रुपये नकद, एक तमंचा, तीन खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बुलट मोटरसाइकिल बरामद की। इसके अलावा पीड़िता की हाईस्कूल की मार्कशीट, एक ड्राइविंग लाइसेंस और एक फर्जी आधार कार्ड भी बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। संयुक्त टीम की कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।