{"_id":"6adf937d6cfecc6d6e02b9f0","slug":"video-valmiki-jayanti-was-celebrated-under-a-banyan-tree-at-the-collectorate-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कलेक्ट्रेट पर वट वृक्ष के नीचे मनाई वाल्मीकि जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कलेक्ट्रेट पर वट वृक्ष के नीचे मनाई वाल्मीकि जयंती
मथुरा में कलेक्ट्रेट स्थित वट वृक्ष के नीचे महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम आयोजित हुए। यहां सुबह प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों ने महर्षि वाल्मीकि को नमन किया। वहीं शाम तक वाल्मीकि रामयण पाठ एवं कीर्तन किया गया।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देशों पर आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सुबह उनके चित्र का पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि को रामायण जैसी कालजयी रचना देकर मानवता को सत्य, प्रेम, करुणा और कर्तव्य का मार्ग दिखाने वाला महापुरुष बताया। एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एडीएम न्यायिक वेद प्रिय आर्य, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा सहित कलेक्ट्रेट के प्रभात माहेश्वरी, शरद शर्मा, डीके बागला आदि अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।