{"_id":"6af96a5e710794735c08c6d0","slug":"video-traveler-vehicle-rams-into-a-brick-laden-trolley-on-a-highway-in-mathura-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाईवे पर ईंटों से लदी ट्रॉली में घुसी ट्रैवलर, पीछे से आ रहे कई वाहन भी टकराए; आधा दर्जन यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाईवे पर ईंटों से लदी ट्रॉली में घुसी ट्रैवलर, पीछे से आ रहे कई वाहन भी टकराए; आधा दर्जन यात्री घायल
मथुरा के छाता में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित शुगर मिल के सामने रविवार सुबह करीब 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कुरुक्षेत्र से उज्जैन जा रही यात्रियों से भरी ट्रैवलर अनियंत्रित होकर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। इस हादसे में ट्रैवलर सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईंटों से भरी ट्रॉली बीच हाईवे पर पलट गई और ट्रैवलर घूमकर उल्टी दिशा में खड़ी हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी कोहरे और तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त ट्रैवलर से जा टकराए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से ट्रैवलर में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हाईवे पर फैली ईंटों और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए हाइड्रा मशीन मंगवाई गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।