{"_id":"6b051369e91bd95bbd0c40dc","slug":"video-the-income-tax-team-raided-the-old-womans-house-and-also-searched-her-bank-locker-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: आयकर टीम ने वृद्धा के घर दी दबिश, बैंक लॉकर भी खंगाला।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: आयकर टीम ने वृद्धा के घर दी दबिश, बैंक लॉकर भी खंगाला।
मथुरा। शहर में आयकर विभाग की जांच का दायरा बढ़ता नजर आ रहा है। सोमवार को आगरा से आई टीम ने पुराने शहर में एक वृद्धा के घर छापा मारा। टीम ने वृद्धा को साथ लेकर उसके बैंक शाखा में उसके खाते व लॉकर की जांच की है। इस कार्रवाई को शहर में पिछले दिनों हुई बड़ी आयकर छापे की कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है।
शाम को अचानक आधा दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम पहले वृद्धा के घर पर जांच पड़ताल की। इसके बाद टीम महिला को डेंपियर नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पर लेकर पहुंची। यहां आयकर टीम ने बैंक में महिला के खाते का ब्योरा खंगाला है वहीं उसके लॉकर को खुलवाकर तलाशी ली। सूत्रों के मुताबिक, लॉकर में सोने-चांदी के कई करोड़ रुपये कीमत के जेवर होने की जानकारी सामने आई है। जांच के बाद टीम वृद्धा को वापस पुराने शहर लेकर पहुंची और उसके घर के पास छोड़कर आगरा वापस लौट गई है।
गौरतलब है कि 13 नवंबर को आयकर विभाग ने शहर के आधा दर्जन उद्योगपतियों और रियल एस्टेट कारोबारियों के साथ उनसे जुड़े दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने पांच दिन तक जांच की थी। सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई में करीब 1500 करोड़ रुपये के लेनदेन से जुड़े साक्ष्य जुटाए गए थे।
सूत्रों का दावा है कि वृद्धा के तार भी जांच के दायरे में आए उद्योगपतियों से जुड़े हुए मिले हैं। इसी संबंध में आयकर टीम ने उसके घर और बैंक लॉकर की जांच की। हालांकि, टीम के अधिकारियों ने कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।