{"_id":"6aa685dec8d8670ea7042904","slug":"video-swami-haridas-music-and-dance-festival-on-september-18-19-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव 18-19 सितंबर को, नामचीन कलाकार बिखेरेंगे सुरों का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव 18-19 सितंबर को, नामचीन कलाकार बिखेरेंगे सुरों का जादू
भारतीय शास्त्रीय संगीत के संवाहक स्वामी हरिदास जी को समर्पित दो दिवसीय 'स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव' का आयोजन 18 और 19 सितंबर को रमणरेती स्थित वन महाराज कॉलेज परिसर में किया जाएगा। श्री राधाष्टमी और स्वामी हरिदास जी के आविर्भाव दिवस के अवसर पर संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास समिति द्वारा आयोजित इस महोत्सव में देश के कलाकार अपनी कला और साधना का जादू बिखेरेंगे। रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि स्वामी हरिदास जी महाराज ब्रजभूमि की ऐसी महान विभूति हैं, जिन्होंने अपनी स्वर साधना से विश्व को भारतीय संगीत का ज्ञान कराया और ठाकुर श्रीबांके बिहारी की अलौकिक छवि प्रदान की। सम्राट अकबर को अपने सुरों से नतमस्तक करने वाले स्वामी हरिदासजी को समर्पित यह महोत्सव संस्कृति और संगीत प्रेमियों के लिए एक अद्भुत उपहार है। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि इस मंच पर पिछले ढाई दशक से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार प्रस्तुतियां देते आ रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी वर्षों में सांसद हेमा मालिनी भी इस मंच से अपनी प्रस्तुति देंगी। समिति के सचिव गोपी गोस्वामी ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में शास्त्रीय नृत्य, वादन और गायन की विविध विधाओं का प्रदर्शन होगा। उन्होंने सांसद हेमा मालिनी के प्रयासों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ब्रज को स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह की सौगात देने के लिए आभार भी जताया। संयोजक अनूप शर्मा, समन्वयक अभय वशिष्ठ और डॉ. राकेश चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि महोत्सव में प्रवेश के लिए आमंत्रण पत्र व ई-पास जारी किए गए हैं, जिन्हें समिति के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। आयोजकों ने सभी संगीत व कला प्रेमियों से इस भव्य आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।