{"_id":"6a9fb42a0173cb4b3c012de5","slug":"video-searching-for-dry-ground-amidst-the-rain-stray-cattle-have-taken-to-the-streets-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बारिश में सूखी जमीन की तलाश, सड़कों पर उतरा बेसहारा गौवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बारिश में सूखी जमीन की तलाश, सड़कों पर उतरा बेसहारा गौवंश
मथुरा। मानसून की बारिश ने बेसहारा गौवंश की मुश्किल बढ़ा दी है। खेत, खलिहान और मैदानों में जलभराव व नमी के चलते सूखी जमीन की तलाश में गौवंश अब सड़कों पर डेरा जमाए नजर आ रहा है। शहर से लेकर देहात तक प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे और बीच में बैठे गौवंश के झुंड वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बने हुए हैं।
दरअसल, बारिश के कारण खेतों और खाली मैदानों में पानी भरने के साथ जमीन गीली हो गई है। गौवंश को बैठने और विचरण के लिए अपेक्षाकृत सूखी जमीन चाहिए। यही वजह है कि वह सड़कों और उनके किनारे पहुंच रहा है। रात और तड़के सड़क पर बैठे गौवंश के कारण दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
सड़कों पर दिख रही दावों की हकीकत
सरकारी स्तर पर बेसहारा गौवंश को गोशालाओं में संरक्षित करने और कैटल कैचर अभियान चलाने के दावे किए जाते हैं। बावजूद इसके मानसून में सड़कों पर बड़ी संख्या में गौवंश दिखाई देना इन दावों की जमीनी हकीकत उजागर कर रहा है। कई स्थानों पर वाहन चालक अचानक सामने आए गौवंश से बचने के प्रयास में दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।