{"_id":"6ab66d1afcbe0e3ac1013235","slug":"video-samuh-sakhis-submitted-memorandum-to-district-magistrate-demanding-an-increase-in-honorarium-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर समूह सखियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर समूह सखियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
मथुरा में मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को समस्त समूह सखी एवं बैंक सखियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सखियों ने अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल और कार्य बहिष्कार की जानकारी देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। जिलाधिकारी ने उनकी समस्याओं पर विचार कर 15 दिन में समाधान का आश्वासन दिया। सखियों ने बताया कि समूह सखी और बैंक सखी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं एवं परिवारों को सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और आजीविका से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। इसके बावजूद लंबे समय से मानदेय के भुगतान और बढ़ोतरी से संबंधित समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने मानदेय का नियमित एवं समय से भुगतान कराने, मानदेय में 15 हजार रुपये की सम्मानजनक वृद्धि, लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान तथा उनके कार्य एवं योगदान को उचित सम्मान देने की मांग की। इसके अलावा ऑनलाइन लोकोशन फीडिंग के लिए इंटरनेट सुविधा और स्मार्टफोन या टैबलेट उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई। सखियों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यवस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि अपनी जायज मांगों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। ज्ञापन देने वालों में शालू देवी, सुनीता, मंजू शर्मा, फूलमाला, सरोज, काजल, सुमन, तारा, वर्षा, किरन, उत्कर्ष, ऊषा सहित अन्य समूह सखी एवं बैंक सखी मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।