फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura Love Jihad Accused Salman arrested used to trap Hindu girls by making tattoos of Gods also revealed na

मथुरा लव जिहाद: आरोपी सलमान गिरफ्तार, भगवान का टैटू बनाकर फंसाता था हिंदू लड़कियां, साथियों के भी नाम बताए

Fri, 25 Sep 2026 10:04 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राधाकुंड (गोवर्धन)
संवाद न्यूज एजेंसी, राधाकुंड (गोवर्धन) Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 25 Sep 2026 10:04 PM IST
सार

थाना गोवर्धन क्षेत्र में चल रहे लव जिहाद के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को पटाक्षेप कर दिया। थाना गोवर्धन पुलिस ने हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Mathura Love Jihad Accused Salman arrested used to trap Hindu girls by making tattoos of Gods also revealed na
आरोपी सलमान गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना गोवर्धन क्षेत्र में चल रहे लव जिहाद के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को पटाक्षेप कर दिया। थाना गोवर्धन पुलिस ने हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस सहित चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी ने पूछताछ में लव जिहाद की गतिविधियों का खुलासा करते हुए अपने भाई और साथियों के नाम बताए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राधाकुंड निवासी सागर ने 1 अगस्त 2026 को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 8 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे उनके घर के सामने से चोर उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस ने शुक्रवार को मुखराई निवासी आरोपी सलमान (40) को राधाकुंड चौकी क्षेत्र में पाडल रेलवे अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। उस पर तमंचा व कारतूस के संबंध में अलग से आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी सलमान ने पुलिस को बताया कि मुस्ताक खान उर्फ गोली उसका भाई जबकि शाकिर, जलवा और जुनून साथी हैं। सभी मिलकर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कर निकाह कर लेते हैं। इसी उद्देश्य से उसने क्षेत्र के एक गांव की लड़की को फंसाने की योजना बनाई और भाई मुस्ताक के साथ लड़के के गांव में जाकर जिम करने लगा। इस दौरान उसने लड़की के भाई से दोस्ती कर ली और प्रेम जाल में फंसाकर भाई व साथियों के सहयोग से धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से भगा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान ने अपने हाथ पर भगवान का टैटू और मोर पंख भी गुदवा रखा है ताकि हिंदू लड़कियों को आसानी से प्रेमजाल में फंसा सके। बताया कि वह और उसके साथी ज्यादातर हिंदू लड़कों से दोस्ती रखते हैं। बताया कि वह शादीशुदा है और पहले एक हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसा चुका है। सुरक्षा के लिए अपने पास तमंचा और कारतूस रखता है तथा शौक पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed