{"_id":"6afb0dbc52a9796dac0c1722","slug":"video-rpf-personnel-rescue-elderly-passenger-who-fell-from-moving-train-in-mathura-viral-video-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रेन का गेट पकड़ प्लेटफाॅर्म पर घिसट रहे थे बुजुर्ग यात्री, माैत के मुंह से खींच लाए आरपीएफ जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रेन का गेट पकड़ प्लेटफाॅर्म पर घिसट रहे थे बुजुर्ग यात्री, माैत के मुंह से खींच लाए आरपीएफ जवान
मथुरा जंक्शन पर सोमवार को चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे 64 वर्षीय बुजुर्ग यात्री के लिए आरपीएफ के दो दरोगा फरिश्ता बनकर पहुंचे। यात्री का संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन के गेट पर लटक गया और उसके दोनों पैर प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच फंस गए। यह देखकर मौके पर तैनात आरपीएफ और आरपीएसएफ के जवानों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान दो दरोगाओं ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना सोमवार दोपहर 2:03 बजे की है। मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (18478) निर्धारित ठहराव के बाद रवाना हो रही थी। इसी दौरान त्योहार पर यात्रियों की भीड़ के चलते ट्रेन में सवार नहीं हो सके 64 वर्षीय प्रसाद महापात्र निवासी ओडिशा ने एस-1 कोच में चढ़ने का प्रयास किया। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन के गेट पर लटक गए। उनके दोनों पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच चले गए। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के उप निरीक्षक सुजीत सिंह चंदेल और आरपीएसएफ के उप निरीक्षक टीआई सिंह ने बिना देर किए यात्री को मजबूती से पकड़कर चलती ट्रेन से दूर खींच लिया। इससे बुजुर्ग की जान बच गई। उन्हें कोई चोट नहीं आई। जवानों ने प्राथमिक उपचार के बारे में पूछा, लेकिन यात्री ने इसकी आवश्यकता से इन्कार कर दिया। इधर, ट्रेन में चढ़ने से रह गए अन्य यात्रियों के शोर मचाने पर किसी यात्री ने एसीपी कर दी। ट्रेन रुकने पर सभी यात्रियों को सुरक्षित कोच में बैठाया गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। घटना की जानकारी पर सहायक सुरक्षा आयुक्त और आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक भी मौके पर पहुंचे। दोनों दरोगाओं की इस तत्परता और साहस की यात्रियों ने सराहना की। आरपीएफ ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत दर्ज किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।