{"_id":"6a941e294b033365da0a36c9","slug":"video-roar-of-the-saini-community-in-mathura-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में सैनी समाज की हुंकार, अब सिर्फ वोट बैंक नहीं, राजनीति में चाहिए वाजिब हिस्सेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में सैनी समाज की हुंकार, अब सिर्फ वोट बैंक नहीं, राजनीति में चाहिए वाजिब हिस्सेदारी
मथुरा में समाज की प्रगति संगठन, शिक्षा और नेतृत्व से होती है। हम सबसे मेहनतकश समाज हैं, लेकिन राजनीतिक चेतना के अभाव में अधिकारों से वंचित रहे। अब सिर्फ वोट बैंक बनकर रहने का समय खत्म हो चुका है। बच्चों के बेहतर भविष्य और राजनीतिक हक के लिए सभी को एक मंच पर आना होगा। ये बातें दिशा संवाद एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नूरपुर विधानसभा सीट से विधायक राम अवतार सैनी ने कहीं। सामाजिक न्याय और राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग को लेकर रविवार को मसानी रोड स्थित नेशनल चैंबरभवन में सैनी समाज का दिशा संवाद एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राम भरोसी चांदी वालों और संचालन राम अचल मौर्य ने किया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि नूरपुर (सपा) विधायक राम अवतार सैनी ने महात्मा ज्योतिराव फुले व माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर की। इसके बाद समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। दिशा संवाद के दौरान वक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मथुरा जनपद में सैनी समाज की करीब 1.5 लाख आबादी है। इसके बावजूद किसी भी राजनीतिक दल ने समाज को वाजिब सम्मान और प्रतिनिधित्व नहीं दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।