{"_id":"6af868886d9e7bc25e095995","slug":"video-raasleela-festival-begins-with-kalash-yatra-in-baldev-in-mathura-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भव्य कलश शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; राधे-राधे के जयकारों से गूंजा बलदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भव्य कलश शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; राधे-राधे के जयकारों से गूंजा बलदेव
मथुरा के बलदेव में श्री राधारानी संकीर्तन मंडल एवं अग्रवाल समाज संगठन के तत्वावधान में 14 से 21 नवंबर तक आयोजित श्री ब्रज चौरासी कोस कथा व दिव्य रासलीला महोत्सव का शनिवार को भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। महामंडलेश्वर साध्वी सत्यप्रिया गिरी की उपस्थिति में कलश शोभायात्रा में हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। रथ पर विराजमान राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कलशयात्रा का प्रमुख बाजारों में जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती व फूलमालाओं से स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों व शंखनाद से श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। राधे-राधे व जय श्रीकृष्ण के जयकारों से नगर राधेमय हो गया। महोत्सव में 21 नवंबर तक ब्रज चौरासी कोस की महिमा, श्रीकृष्ण लीलाओं पर कथा व प्रतिदिन दिव्य रासलीला का आयोजन होगा। इस दौरान उमेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, बनवारी लाल गर्ग, सुरेश चंद्र अग्रवाल, डाॅ. जगदीश पाठक, सुनील गर्ग, विकास अग्रवाल, छैलबिहारी गोयल, सुदीप बंसल, राकेश गर्ग, राजीव अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, पवन गोयल, डॉ. दिलीप शर्मा, दुर्गेश अग्रवाल, राज कुमार सोनी, बृजेश व्यास, अवध तेहरिया, मनोज बंसल, अजय सिंघल, रिंकू सोनी, धर्मेंद्र उपाध्याय, अजय अग्रवाल, जितेंद्र गर्ग, तनु अग्रवाल, देवकीनंदन गर्ग आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।