{"_id":"6af96a57f607ed891c084e1d","slug":"video-pickup-bolero-runs-over-three-youths-on-motorcycle-one-dead-two-injured-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पिकअप ने बाइक सवार तीन युवकों को राैंदा, एक की माैत और दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पिकअप ने बाइक सवार तीन युवकों को राैंदा, एक की माैत और दो घायल
मथुरा के मांट-सुरीर मार्ग पर भद्रवन स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने देर रात को तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। सुरीर थाना क्षेत्र के गांव जरारा निवासी गजेंद्र (25) पुत्र खिल्लू अपने भाई ललित (21) और 12 वर्षीय पीके के साथ बाइक से वृंदावन जा रहे थे। शनिवार देर रात को जैसे ही उनकी बाइक भद्रवन स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी मांट की ओर से आ रही बिना नंबर प्लेट की पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही गजेंद्र ने दम तोड़ दिया। ललित और पीके का राया स्थित सर्वोदय अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मथुरा भिजवाया। थाना प्रभारी पुलिस के अनुसार, मामले में तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।