{"_id":"6af7ce583ce12b3a350a99e4","slug":"video-moving-bus-catches-fire-on-yamuna-expressway-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर धू-धूकर जली बस, 40 यात्रियों ने ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर धू-धूकर जली बस, 40 यात्रियों ने ऐसे बचाई जान
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात राया कट पुल के ऊपर चलती बस में आग लग गई। बस से लपटें उठती देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में बस और यात्रियों का सामान जल गया। गनीमत रही कि कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, खजुराहो ट्रेवल्स की बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से करीब 40 यात्रियों को लेकर मध्य प्रदेश के छतरपुर जा रही थी। बस को चालक जितेंद्र पुत्र मोहनलाल निवासी नौगांव, छतरपुर चला रहा था। शनिवार देर रात थाना राया क्षेत्र में राया कट पुल के ऊपर बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें उठती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्री बस से बाहर निकल आए। इस दौरान उनका सामान आग की भेंट चढ़ गया। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात 1:38 बजे पीआरवी 5840 को बस में आग लगने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। महावन सीओ संजीव कुमार राय ने बताया कि बस में आग लगने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। दमकल विभाग की मदद से आग बुझाई गई। बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।