{"_id":"6af0705f486166f71006bdae","slug":"video-farmers-observed-black-diwali-at-chhata-sugar-mill-protest-site-2026-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छाता शुगर मिल धरनास्थल पर किसानों ने मनाई काली दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छाता शुगर मिल धरनास्थल पर किसानों ने मनाई काली दिवाली
दीपावली जैसे पावन पर्व पर जहां एक ओर पूरा देश रोशनी के दीप जलाकर खुशियां मना रहा था, वहीं मथुरा की छाता चीनी मिल में धरने पर बैठे किसानों ने रविवार को 89वें दिन एक दिन की भूख हड़ताल करते हुए 'काली दिवाली' मनाई। किसानों ने सिर पर काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति अपना कड़ा रोष व्यक्त किया और कहा कि बुरे वक्त में जो साथ न दे, वह अपना नहीं हो सकता। धरना दे रहे किसानों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका जो त्योहार हंसी-खुशी से मनाना चाहिए था, वह आज प्रशासन और राजनीतिक उपेक्षा के कारण फीका पड़ गया है। किसानों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज "दोनों एक ही हैं" और सनातन के सबसे बड़े पर्व दिवाली के दिन भी किसानों के साथ घोर अन्याय किया गया है। किसानों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस सरकार और व्यवस्था को ईश्वर कभी माफ नहीं करेगा और इन्हें इनके कर्मों की सजा अवश्य मिलेगी। इस दौरान भारी संख्या में किसान मौके पर मौजूद रहे। किसानों ने एक स्वर में सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी इस दिवाली को 'काली दिवाली' में बदलने वाला आखिरकार कौन वह इस क्षेत्र का 'कालनेमी' है? किसानों का यह विरोध प्रदर्शन इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और वे अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं। इस दौरान स्वामी सच्चिदानंद , फतेह पाल सिंह, श्री बाबा, जबर प्रधान, भोजपाल, शिवराम, वीरी सिंह, कान्हा सिंह, राजेश चौधरी, पवन दुबे, धर्मवीर चौधरी, मीना, लज्जा, कांता, महावती, प्ररभाती, गीता, राधा रानी उर्मिला, रवीना, नत्थो ,किरण रेखा ,शारदा , जमना, हरदेई, चेनवती आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।