{"_id":"696bb610394355e5bc02a8ab","slug":"video-family-created-ruckus-after-death-of-newborn-at-vrindavan-in-mathura-2026-01-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रसव के दाैरान नवजात की माैत... परिजनों ने किया हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप; डीएनए जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रसव के दाैरान नवजात की माैत... परिजनों ने किया हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप; डीएनए जांच की मांग
वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। इसे लेकर महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। अक्रूर गांव निवासी टीकम ने बताया कि शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर वह पत्नी को चैतन्य विहार फेज वन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का लगभग डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन किया गया। टीकम का आरोप है कि ऑपरेशन के कुछ समय बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा नवजात बच्चे को मथुरा मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचा दिया। उसके बाद एक डॉक्टर ने फोन कर बताया कि उसके बच्चे को दूसरे अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जब महिला का पति और परिजन दूसरे अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने बताया कि नवजात की मौत हो गई है। मृत्यु की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने चैतन्य विहार स्थित निजी अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। पीड़ित पिता टीकम ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बच्चे की पहचान पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मृत बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह बच्चा उन्हीं का है या किसी और का। हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत किया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।