{"_id":"6abe5fa6ff73f29c2c01335d","slug":"video-district-level-girls-kabaddi-team-selection-in-mathura-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जनपदीय बालिका कबड्डी टीम का चयन, 30 खिलाड़ियों ने बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जनपदीय बालिका कबड्डी टीम का चयन, 30 खिलाड़ियों ने बनाई जगह
माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय बालिका कबड्डी टीम का चयन ट्रायल बृहस्पतिवार को स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में आयोजित किया गया। इसमें 30 खिलाडि़यों ने अपनी जगह पक्की की। चयनित खिलाड़ी आगरा में मंडलीय प्रतियोगिता के ट्रायल में दमखम दिखाएंगे। जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव डॉ. पदम सिंह कौन्तेय के अनुसार ट्रायल में तीन आयु वर्गों की टीमों के लिए कुल 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी आगरा में होने वाली मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में मथुरा का प्रतिनिधित्व करेंगी। 14 वर्षीय वर्ग में निक्की, अवनी, लेस्मिन, चारु, रोशनी, शिवानी, छवि, सिमरन, जानकी, गीता, ज्योति और रितु का चयन हुआ। 17 वर्षीय वर्ग में निशा, मोनिका, लक्ष्मी, चंचल, राधा, अवनी, अंतिम, शिवानी और मानवी ने जगह बनाई। वहीं 19 वर्षीय वर्ग में खुशी, गुंजन, रानी, चंचल, मानसी, माधुरी, आरती, प्रिया और संध्या चयनित हुईं। ट्रायल में निर्णायक की भूमिका आशीष शर्मा, शिव दीक्षित, बलभद्र सिंह, रजत चौधरी, पंकज चौधरी और जयप्रकाश ने निभाई। खिलाड़ियों के चयन पर जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह, जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह, जिला कबड्डी संघ की सचिव सीमा शर्मा, जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय, डायट प्रवक्ता हरेश कुमार, जिला प्रभारी राहुल शर्मा और सह प्रभारी रूबी पवार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।