{"_id":"6aabf885cda95d7a7a021227","slug":"video-devotees-thronged-the-nandotsav-celebration-marking-the-birth-anniversary-of-shri-dauji-maharaj-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव पर नंदोत्सव में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव पर नंदोत्सव में उमड़े श्रद्धालु
दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव बलदेव छठ पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने जन्मोत्सव पर विशेष दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वेदपाठी विद्वानों के मंत्रोच्चारण के साथ श्री दाऊजी महाराज का पंचामृत स्नान अभिषेक हुआ। विशेष श्रृंगार हीरा जवाहरात धारण कराया गया। हीरा जवाहरात के विशेष दर्शन हुए। विशेष दर्शनों को श्रद्धालुओं का जनसैलाब नजर आया। मंदिर खचाखच भरा था। दोपहर 12 बजे समाज गायन में सेवायत श्रद्धालुओं ने जन्मोत्सव के पदों का गायन किया। विशेष महा भोग प्रसाद लगाया गया।11 कुंतल लड्डू का भोग प्रसाद लगाया गया। नंदोत्सव में दधिकाधौं उत्सव में लाला की छीछी के रुप में हल्दी केसर दही माखन आदि प्रसाद लुटाया गया। जन्मोत्सव की खुशी में नंदोत्सव में रोहिणी ने जायो लल्ला, मचयौ ब्रज में हल्ला नारियल आदि भजन रसिया गायन हुआ। नंदोत्सव में नारियल फल प्रसाद लुटाए गए। लूटने के लिए होड़ लगी रही। श्री दाऊजी मल्ल विद्या के गुरु के समक्ष नारियल लूटने के लिए मल्ल विद्या का प्रदर्शन हुआ। चारों ओर उमड़े श्रद्धालुओं ने दृश्य को देख कर आनंदित हो गये।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।