फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Daughter-in-law gets life imprisonment for murdering her mother-in-law

सास की हत्या में बहू को आजीवन कारावास: मकान हड़पने के लिए उतारा था माैत के घाट, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

Thu, 17 Sep 2026 09:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 17 Sep 2026 09:56 PM IST
सार

एक सप्ताह के अंदर ही पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से हत्या का खुलासा कर दिया था। पुलिस ने मकान हड़पने के लिए सावित्री देवी की हत्या में सीता वर्मा और उसके मित्र विनय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन
Daughter-in-law gets life imprisonment for murdering her mother-in-law
कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

मकान हड़पने के लिए सास की हत्या करने वाली बहू को जिला एवं सत्र न्यायालय ने बृहस्पतिवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जबकि महिला के साथी को साक्ष्यों के अभाव में दोष मुक्त कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


धौलपुर की भामतीपुरा रोड, डिफेंस कॉलोनी निवासी अशोक वर्मा ने 7 दिसंबर 2014 में गोविंद नगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उनकी सास सावित्री देवी निवासी गली पातीराम थाना गोविंदनगर आर्यसमाज से स्कूल से शिक्षिका पद से सेवानिवृत्त होने के बाद अपनी बेटी सुमन के पास धौलपुर में रहती थी। कभी-कभी वह अपनी नातिन आध्या के पास कोटा राजस्थान चली जाती थी। साथ-साथ वह मथुरा के अपने निजी मकान पर भी आती रहती थी। चामुंडा कालोनी में एक मकान आदित्य वर्मा और सावित्री देवी के नाम है। उस मकान में आदित्य की दूसरी पत्नी सीता रहती है। आदित्य का करीब सात वर्ष से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावित्री देवी पांच दिसंबर 2014 को धौलपुर से अपने गली पाती राम के मकान में आई थी। उनकी नातिन आध्या को छह दिसंबर को एक शादी समारोह में आना था। सात दिसंबर को आध्या सुबह साढ़े सात बजे आई तो सावित्री देवी कुर्सी पर खून से लथपथ पड़ी थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज ली। एक सप्ताह के अंदर ही पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मकान हड़पने के लिए सावित्री देवी की हत्या में सीता वर्मा और उसके मित्र विनय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया।

विवेचना में पुलिस ने विनय का नाम निकाल दिया, लेकिन कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उसे तलब किया। डीजीसी क्राइम की दलील, पुलिस रिपोर्ट, मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के आधार पर बृहस्पतिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय ने सास की हत्या में बहू सीता वर्मा को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जबकि दूसरे आरोपी विनय को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed