{"_id":"6a93e9bf50281b515f08e585","slug":"video-deep-pothole-on-vip-road-in-mathura-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा की वीआईपी सड़क पर बना गहरा गड्ढा, हादसे का सता रहा डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा की वीआईपी सड़क पर बना गहरा गड्ढा, हादसे का सता रहा डर
मथुरा को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली टैंक चौराहा से औरंगाबाद रोड की सड़क बार-बार धंस रही है। विगत दिनों हुई हल्की बारिश के बाद टैंक चौराहे से कलेक्ट्रेट के बीच सड़क पर बड़ा और गहरा गड्ढा हो गया। सड़क के नीचे काफी गहराई तक हिस्सा पोला है, जिससे इसके और ज्यादा धंसने का खतरा बना हुआ है। दरअसल, सड़क किनारे करीब 2 मीटर चौड़े साइकिल ट्रैक को विगत दिनों जल निगम ने तोड़ दिया था। इसके स्थान पर अंबाखार नाले की करीब 6 किलोमीटर लंबी सीवेज पाइपलाइन डाली गई। पाइपलाइन डालने के बाद जल निगम ने सड़क का औपचारिक निर्माण कर दिया, लेकिन इसी स्थान पर सड़क बार-बार धंस रही है। यहां करीब 10 मीटर से ज्यादा चौड़ी सड़क पर वाहनों की रफ्तार तेज रहती है। सड़क धंसने से अक्सर हादसे हो रहे हैं और अब बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। हैरत की बात है कि इसी सड़क से जिले के आल्हा अधिकारी और तमाम जन प्रतिनिधि भी अक्सर गुजरते हैं। बावजूद इसके सड़क की यह हकीकत जिम्मेदारों को दिखाई नहीं दे रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।