कोसीकलां। श्रीरामलीला संस्थान के तत्वाधान में रावण की भव्य सवारी निकली तो नगर की गलियां लंका के वैभव से जीवंत हो उठीं। तालाबशाही राम भवन से शुरू हुई शोभायात्रा में लंका की सेना, ताड़का, साधुओं की कैद, शिव पूजा करते दशानंद की झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। सबसे अंत में जगमगाते अश्व रथ पर सवार दशानन ने दोनों हाथों में तलवार लहराकर युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे तालाब वाली धर्मशाला से रावण की सवारी आधा दर्जन झांकियों सहित निकाली गई। सवारी तालाब वाली धर्मशाला से शुरु होकर सर्राफा बाजार, बल्देवगंज, हरदेवगंज, मेन बाजार, सब्जी मंडी, घंटाघर, पुरानी जीटी रोड, ए.एन. फ्लैक्स गैलरी के सामने होती हुई, बस स्टैंड, अग्रसेन मार्ग, भगवती रोड होती हुई धर्मशाला पर समाप्त हुई।
सवारी में रावण दरबार, दशमुखी रावण, काली पूजा करता रावण आदि की झांकियां शामिल थीं। सवारी देखने के लिए महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग उमड़ पड़े। रावण का बंदी गृह, ब्रह्मा जी लंकनी को वरदान देते हुए, ब्रह्माजी मेधनााथ को रथ प्रदान करते हुए, रावण महाराज को शिवलिंग प्रदान करते भगवान शिव, रावण-मंदोदरी दरबार की झांकी सभी को मोह रही थी। सवारी में बैंड-बाजों की मधुर धुनें सभी का मन मोह रही थी। जगमगाती रोशनी के बीच अश्व रथ पर खड़े रावण ने तलवार लहराकर युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। उसका रौद्र रूप, अट्टहास और भव्य शृंगार देखने के लिए बाजारों में लोग देर तक रुके रहे। बच्चों में भयमाता चक्की चलाते हुए और दशानन के स्वरूप को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान समंवयक राहुल जैन कामियां, संयोजक खगेंद्र सिंह, अध्यक्ष गिर्राज चौधरी, हैप्पी अग्रवाल, अनुराग तायल, नवल अग्रवाल, देवेश त्यागी, विजय शर्मा आदि साथ चल रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।