{"_id":"6adf55afef38b38db200a6d9","slug":"video-contractors-clash-at-brajraj-utsav-parking-site-over-bike-parking-arrangements-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाइक खड़ी कराने को ब्रजरज उत्सव की पार्किंग में भिड़े ठेकेदार, जमकर चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाइक खड़ी कराने को ब्रजरज उत्सव की पार्किंग में भिड़े ठेकेदार, जमकर चले लात-घूंसे
ब्रजरज उत्सव की पार्किंग में बाइक खड़ी कराने को लेकर रविवार रात दो ठेकेदारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। इससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर मामला संभाला। घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है। ब्रजरज उत्सव में आने वाले लोगों के वाहनों को खड़ा कराने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रात में बाइक खड़ी कराने को लेकर दो ठेकेदारों के बीच कहासुनी हो गई। शुरुआत में दोनों के बीच हुई बहस ने कुछ ही देर में विवाद का रूप ले लिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। पार्किंग में अचानक मारपीट होने से वहां मौजूद लोग घबरा गए। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर मामला शांत कराया। सीओ सिटी आशना चाैधरी ने बताया है कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा तो वीडियो के आधार पर ठेकेदारों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।