{"_id":"68921fba19ea1cf6840ffa20","slug":"video-chemical-preservation-will-be-done-for-the-first-time-in-madan-mohan-temple-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मदन मोहन मंदिर में पहली बार होगा केमिकल प्रिजर्वेशन, 16 लाख की लागत से होगा संरक्षण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मदन मोहन मंदिर में पहली बार होगा केमिकल प्रिजर्वेशन, 16 लाख की लागत से होगा संरक्षण कार्य
मथुरा के श्रीधाम वृंदावन के सप्त देवालयों में शामिल प्राचीन ठाकुर मदन मोहन मंदिर के संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की रसायन शाखा द्वारा इस मंदिर का पहली बार केमिकल प्रिजर्वेशन किया जाएगा। मंदिर की दीवारों पर जमी कालिख और धूल को वैज्ञानिक विधियों से साफ कर उसका मूल स्वरूप पुनर्स्थापित किया जाएगा। मंदिर के वर्तमान हालात की बात करें तो इसके ऊपरी हिस्से से लेकर आधार तक लाल बलुआ पत्थर की दीवारें पूरी तरह काली पड़ चुकी हैं। यही कारण है कि पुरातत्व विभाग ने इसे रासायनिक संरक्षण की प्रक्रिया से संवारने का निर्णय लिया है। यह कार्य अक्टूबर माह में प्रारंभ होगा और इसमें लगभग तीन महीने का समय लगेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अनुसार, इस प्रोजेक्ट पर करीब 16 लाख रुपए की लागत आएगी। यह पूरा कार्य एएसआई की विशेषज्ञ रसायनविदों की निगरानी में किया जाएगा ताकि मंदिर की ऐतिहासिक और स्थापत्य विरासत को बिना नुकसान पहुंचाए स्वच्छ किया जा सके। मदन मोहन मंदिर वृंदावन के सबसे प्राचीन और पूजनीय मंदिरों में से एक है। इसका निर्माण संवत 1647 में हुआ था और इसका संबंध चैतन्य महाप्रभु की परंपरा से है। कहा जाता है कि उनके शिष्यों द्वारा इस मंदिर में ठाकुर मदन मोहन जी की प्रतिष्ठा की गई थी। यह मंदिर यमुना नदी के तट पर स्थित है और श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।