{"_id":"6891cc006ab069c64b06dace","slug":"video-fourth-group-of-kailash-mansarovar-pilgrims-left-for-tanakpur-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: कैलाश मानसरोवर यात्रियों का चौथा दल टनकपुर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: कैलाश मानसरोवर यात्रियों का चौथा दल टनकपुर रवाना
कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे चौथे दल के यात्रियों मेंं कैलाश मानसरोवर की यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। दल का रुद्रपुर पहुंचने पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने स्वागत किया। 48 सदस्यीय दल भोले जयकारा लगाते हुए टनकपुर के लिए रवाना हो गया। दल का नेतृत्व दो जन संपर्क अधिकारी (एलओ) तनवी पटेल और विशाल कुमार कर रहे हैं। दल में 34 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल हैं। दल में कानपुर के आराध्य मालवीय (20) सबसे कम उम्र के यात्री हैं। सबसे अधिक उम्र के यात्री गुजरात के राजकोट के जीवराज भाई वेला भाई छावड़ा (67), मुक्तावेन जीवराज बाई छावड़ा (67), राजकोट गुजरात के रणछोड़भाई धरमशीभाई छावड़ा (67) हैं। दल का नगर में पहंचने पर महेश गर्ग, मनीष गोस्वामी, रजनीश बत्रा, निशांत ढल्ला, अजय चड्डा, रमन अरोरा आदि ने स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में यात्रियों ने भगवान शंकर के भजन की प्रस्तुति दी। नगर के एक होटल में दोपहर का भोजन और अल्प विश्राम करने के बाद दल टनकपुर रवाना हो गया। आईटीबीपी के चिकित्सक जितिन एम दल के साथ चल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।