Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Celebrations of 'Prakash Parv' at Gurudwara Masani; the congregation immersed in devotion during the Kirtan Darbar.
{"_id":"6b053127cd9994080f05fdad","slug":"video-celebrations-of-prakash-parv-at-gurudwara-masani-the-congregation-immersed-in-devotion-during-the-kirtan-darbar-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गुरुद्वारा मसानी में प्रकाश पर्व की धूम, कीर्तन दरबार में भक्ति रस में डूबी संगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गुरुद्वारा मसानी में प्रकाश पर्व की धूम, कीर्तन दरबार में भक्ति रस में डूबी संगत
मथुरा। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मंगलवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा मसानी में श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजन किया गया। सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन दरबार सजा, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए।
कीर्तन दरबार में आगरा से आए हरिप्रीत सिंह ने गुरबाणी का गायन कर संगत को निहाल किया। गुरबाणी के बीच श्रद्धालु हाथ जोड़े श्रद्धा के साथ बैठे रहे।
गुरुद्वारे के प्रधान हरविंदर सिंह ने बताया कि सुबह राधा नगर, धौली प्याऊ और कृष्णा नगर गुरुद्वारों से प्रभात फेरियां मसानी गुरुद्वारा पहुंचीं, जिनका संगत की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भूषण जुनेजा, विनोद सिंह, सुच्चा सिंह, पवनदीप सिंह, सुनील जुनेजा, रानी आहूजा, गुरवंत कौर, पुलकित कौर, कमलजीत, तन्नू और रवनीत कौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।