{"_id":"6b07106a94543f827106e014","slug":"woman-beaten-by-a-couple-near-prem-mandir-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन की सड़क पर मारपीट: प्रेम मंदिर के पास महिला को दंपती ने पीटा, जमकर चले लात-घूंसे; देखें वायरल वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन की सड़क पर मारपीट: प्रेम मंदिर के पास महिला को दंपती ने पीटा, जमकर चले लात-घूंसे; देखें वायरल वीडियो
Wed, 25 Nov 2026 10:15 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
Published by: Akash Dubey
Updated Wed, 25 Nov 2026 10:15 PM IST
सार
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मारपीट करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रेम मंदिर के समीप एक महिला को दंपती ने सरेराह पीट डाला। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूसे चले। हमले में पीड़ित महिला लहूलुहान हो गई। घटना स्थल पर जमा लोगों ने बमुश्किल मामला शांत कराया। विवाद का कारण ई रिक्शा के किराया बताया जा रहा है। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
घटना का वायरल वीडियो में झगड़े में घायल महिला के बेटे ने बताया कि ई रिक्शा चालक से किराया पूछा तो उसने 150 रुपये बताया। जवाब में पीड़ित युवक ने कहा कि आगे दस रुपये किराये में ई रिक्शा मिल जाएगा। इसी बात को लेकर दंपती और युवक और उसकी मां पर हमला बोल दिया। युवक ने वायरल वीडियो में यह भी बताया कि हमला करने वाले दंपती उसके पड़ोस में ही रहते हैं। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि झगडे़ के संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
