{"_id":"6b06c5c7ba100b5e80089785","slug":"cm-yogi-to-inaugurate-and-lay-foundation-stones-for-major-projects-at-mathura-s-gau-gram-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम योगी 28 नवंबर को फिर आ रही मथुरा, जानें क्या है कार्यक्रम; फरह में रहेगा वीवीआईपी जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम योगी 28 नवंबर को फिर आ रही मथुरा, जानें क्या है कार्यक्रम; फरह में रहेगा वीवीआईपी जमावड़ा
Wed, 25 Nov 2026 04:55 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 25 Nov 2026 04:55 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 नवंबर को मथुरा के गऊ ग्राम परखम में गौ विज्ञान, आयुर्वेद और पंचगव्य अनुसंधान से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 नवंबर को दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, गऊ-ग्राम, परखम, फरह में पशु आयुर्वेद एवं पारंपरिक ज्ञान में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम का विमोचन करेंगे। इसके साथ ही, आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय महाविद्यालय का शिलान्यास और अनुवादात्मक चिकित्सा में आयुर्वेद और पंचगव्य अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण भी किया जाएगा।
यह जानकारी दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के मंत्री हरी शंकर शर्मा ने बुधवार को गऊ ग्राम परखम में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति द्वारा आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौ संवर्धन, आयुर्वेद, अनुसंधान और शिक्षा को समर्पित विभिन्न प्रमुख प्रकल्पों का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री पशु आयुर्वेद एवं पारंपरिक ज्ञान में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम का विमोचन, अनुवादात्मक चिकित्सा में आयुर्वेद और पंचगव्य अनुसंधान केंद्र तथा श्री नंदीश्वर छात्रावास का लोकार्पण करेंगे। इसके अतिरिक्त, आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय महाविद्यालय तथा 2 बीएचके आवासीय परिसर का शिलान्यास भी किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी कीर्ति पी. कुमार ने बताया कि इस समारोह में परम पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज एवं आचार्य महामण्डलेश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा श्री अवधेशानन्द गिरि जी महाराज का पावन आशीर्वचन प्राप्त होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी होंगे।
विज्ञापन
समारोह में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इनके अतिरिक्त, केन्द्रीय मत्स्य पालन एवं पशुपालन राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, देव संस्कृति विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड के कुलाधिपति डॉ. चिन्मय पंड्या, भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' तथा विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री प्रवीण रामदास भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम के सर्व व्यवस्था प्रमुख महावीर ने बताया कि समारोह में प्रबुद्ध वर्ग, समाजसेवियों, महाविद्यालयीन विद्यार्थियों, प्रमुख शिक्षाविदों, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, फैकल्टीज और समाज परिवर्तन में लगे बंधुओं और भगिनियों को आमंत्रित किया गया है। डॉ. गौरव श्रीवास्तव ने मॉलिक्युलर बायलॉजी लैब के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पत्रकार वार्ता में उमेश शर्मा, विनीत कुमार, मुकेश शर्मा, वीरेन्द्र एवं ऋषभ भी उपस्थित रहे।