{"_id":"6aa906d94d97004a0a0adce6","slug":"video-sensation-caused-by-the-discovery-of-an-unidentified-young-mans-body-on-the-ghiror-bypass-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घिरोर बाईपास पर अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घिरोर बाईपास पर अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
घिरोर/मैनपुरी बाईपास पर सुवह टहल रहे लोगो ने एक शीशम के पेड़ के नीचे लगभग 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा देख कर सनसनी फैल गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंचने के पश्चात फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच करने के पश्चात शव को मोर्चरी पर भेजा है।
कस्बा के अलालपुर तिराहे के बाईपास मैनपुरी जाने वाले मार्ग की तरफ मंगलवार सुबह टहल रहे लोगो ने देखा कि एक अज्ञात युवक उम्र लगभग 23 वर्षीय का शव शीशम के पेड़ के नीचे पड़ा है। गले में आधा पीला गमछा और आधा शीशम की डाल पर लटक रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि युवक द्वारा फांसी लगाने के वाद गमछा टूट कर गिर पड़ा है। या किसी के द्वारा हत्या कर शव फेंका गया है। शव सुवह देखने के वाद घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज राम किशन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी फॉरेंसिक को दी । सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।