{"_id":"6a71f535f5715ff0a605fe16","slug":"video-mother-did-not-see-daughter-face-even-after-her-died-in-road-accident-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: थाने में पत्नी को मनाता रहा पति, बाहर लहूलुहान पड़ी थी मासूम बेटी की लाश; चेहरा तक न देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: थाने में पत्नी को मनाता रहा पति, बाहर लहूलुहान पड़ी थी मासूम बेटी की लाश; चेहरा तक न देखा
बच्चे को जरा सी चोट लगने पर मां बेहाल हो जाती है मगर बिछवां थाने के सामने हुई दुर्घटना में पांच साल की बेटी की मौत के बाद भी उसकी मां का दिल नहीं पसीजा। बेटी थाने के गेट पर तड़प रही थी मगर मां उसे देखने के लिए थाने से बाहर नहीं निकली। परिजन ने बेटी का वास्ता दिया मगर उसका दिल नहीं पिघला। गांव कुंजलपुर के रहने वाले संजू की शादी करीब सात साल पहले भोगांव क्षेत्र की रहने वाली शिवानी के साथ हुई है। शिवानी के दो बच्चे गुंजन और दो वर्षीय किट्टू है। 7 दिन पहले शिवानी घर से चली गई थी। थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई, जिसके बाद सोमवार रात को पुलिस शिवानी को ढूंढ़कर थाने लाई थी। संजू, उसके परिजन व शिवानी के मायके पक्ष के लोग भी थाने आ गए थे। सभी लोग उसे घर वापस चलने के लिए समझा रहे थे मगर शिवानी पति के साथ जाने के लिए तैयार ही नहीं हो रही थी। उसका कहना था कि वह अपनी मर्जी से किसी के भी साथ जाएगी। पति के साथ नहीं रहेगी। संजू ने अपनी दोनों बच्चियों का वास्ता भी दिया, मगर शिवानी का दिल नहीं पसीजा। इस बीच से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद भी शिवानी टस से मस नहीं हुई। घटनास्थल पर ही पिता की गोद में मासूम तड़पती रही। हादसे की जानकारी होने के बाद परिजन शिवानी के सामने ही आंसू बहाते रहे, मगर, शिवानी पर इसका कोई असर नहीं हुआ। वह बच्ची को देखने के लिए थाने के कमरे से चंद कदम बाहर भी नहीं निकली। संजू बच्ची को लेकर अस्पताल चला गया। दो दिन से मां की लिए तड़प रही मासूम गुंजन थाने में मां को साथ ले जाने के लिए उम्मीद भरी नजरों से देख रही थी, उसे लग रहा था कि शायद अब उसे मां की गोद नसीब होगी। वह खुशी-खुशी मां के साथ घर जाएगी, मगर, मां घर चलने के लिए तैयार नहीं थी। सड़क के दूसरी ओर बैठे बच्ची के नाना के बुलाने पर सड़क पार करने लगी, तभी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया, अंतिम वक्त में मासूम गुंजन को मां की गोद भी नसीब नहीं हो सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।