फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MAINPURI NEWS RAPE MARRIAGE

Mainpuri News: शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध

Thu, 01 Oct 2026 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
MAINPURI NEWS RAPE MARRIAGE
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के नगला मानसिंह गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। जनपद कन्नौज के थाना कोतवाली छिबरामऊ की एक युवती ने यह आरोप लगाते हुए बताया है कि शादी तय होने के बाद युवक और उसके परिजन अब शादी से इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता युवती ने नगला मानसिंह निवासी विशाल पुत्र राम बृजेश और उसके परिजनों के खिलाफ 28 सितंबर को तहरीर दी थी। उसने बताया कि उसके पिता और भाई ने विशाल से उसकी शादी तय की थी। शादी तय होने के बाद युवती और विशाल की फोन पर बातचीत होने लगी और वे कई बार मिले, जिसके बाद उनके बीच शारीरिक संबंध बन गए। इसके बाद विशाल के पिता और जीजा ने कहा कि वे पहले अपनी पुत्री की शादी करेंगे, उसके बाद ही यह शादी करेंगे। इसी बीच युवती के पिता और भाई की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। युवती ने विशाल की बहन की शादी में 15 दिन उनके घर रहकर काम भी किया था। अब विशाल के परिजन शादी से मना कर रहे हैं। इनमें विशाल के पिता राम बृजेश, चचिया ससुर सुनील, ननद सरिता और गीता शामिल हैं। नंदोई राज भी एक राय होकर शादी से इनकार कर रहे हैं। युवती के परिवारीजनों ने शादी में यथासंभव दान-दहेज देने की बात भी कही थी, इसके बावजूद विशाल के परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

युवती की शिकायत पर दन्नाहार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 28 सितंबर को ही संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
युवती की बड़ी बहन की शादी भी इसी गांव में हुई है। जहां उसका आना-जाना था, युवक-युवती लिव इन रिलेशन शिप में रह रहे थे। शादी की मना करने पर युवती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया यहां से उसे जेल भेजा है।
अशोक कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed