फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MAINPURI NEWS KARHAL RAMLLELA

Mainpuri News: करहल की रामलीला को केवट का इंतजार

Thu, 01 Oct 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
MAINPURI NEWS KARHAL RAMLLELA
फोटो 40 करहल के रामलीला मैदान में भरा पानी। संवाद - फोटो : Samvad
करहल। कस्बे में सात अक्तूबर से शुरू होने वाली रामलीला के आयोजन पर जलभराव का संकट मंडराने लगा है। रामलीला मैदान में बारिश का पानी भरा होने से आयोजन की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। मैदान से पानी की निकासी नहीं होने के कारण आयोजक चिंतित हैं। उन्हें इंतजार है कि करहल की रामलीला के लिए कोई केवट बनकर आएगा और समस्या में डूबी आयोजन की नैया को पार लगाएगा।
विज्ञापन


करहल की रामलीला धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा प्रमुख आयोजन है। इस बार कई दिन हुई बारिश के चलते रामलीला मैदान में पानी भर गया है। मैदान की स्थिति ऐसी है कि यहां आयोजन की तैयारियां शुरू करना भी चुनौती बन गया है। रामलीला के मंचन और दुकानें लगने के लिए मैदान को तैयार करने, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था करने और अन्य जरूरी इंतजाम करने के लिए पर्याप्त समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि मैदान में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट होने के बावजूद जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के पानी के संचय और निकासी की व्यवस्था के लिए प्लांट होने के बाद भी मैदान में पानी भरा होना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
पिछले करीब 10 वर्षो जल भराव की समस्या से जूझ रहे है। हर वर्ष प्रशासन को लिखते है फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। नितिन चतुर्वेदी, सचिव, रामलीला महोत्सव समिति
----
प्रशासन से जल्द से जल्द जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की है। इसको दूर किए बिना आयोजन नहीं हो पाएगा। अमर सिंह यादव, संरक्षक
----
नगर पंचायत की टीमों को लगा दिया गया है, जल्दी ही पानी हटाकर सफाई करा दी जाएगी। लेखराज भारती, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed