{"_id":"6aa1558f2a5dac99fc05d2ca","slug":"video-government-should-provide-subsidy-of-500-per-packet-to-potato-farmers-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"आलू किसान को सरकार दे 500 रुपये प्रति पैकेट का अनुदान: शिव प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू किसान को सरकार दे 500 रुपये प्रति पैकेट का अनुदान: शिव प्रसाद
मैनपुरी में सर्वजन सुखाय पार्टी के के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री के नाम नौ सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में किसानों, युवाओं और शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने कहा कि आलू किसान मंदी के दौर से गुजर रहा है। सरकार किसानों को 500 रुपये प्रति पैकेट का अनुदान प्रदान करे। ज्ञापन में खाद खरीदने के लिए फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की है। पार्टी ने सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया। इन विद्यालयों में गरीब बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में शराबबंदी लागू करने की मांग की गई है। पार्टी का कहना है कि शराब के कारण युवा बर्बाद हो रहे हैं और सामाजिक बुराइयां बढ़ रही हैं। सभी नागरिकों, विशेषकर ग्रामीणों और किसानों को कम से कम 20,000 रुपये वृद्धावस्था पेंशन देने की भी मांग की गई। सरकारी विभागों में करोड़ों खाली पदों पर निष्पक्ष भर्ती करने की अपील की गई। अग्निवीर योजना और आउटसोर्सिंग से भर्ती बंद करने की भी मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव रामदास यादव, बलवीर यादव, अभिलाख यादव, प्रदेश सचिव सुशील यादव, राजा यादव, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष मनोज यादव, मैनपुरी जिला अध्यक्ष कौशल किशोर याद, जिला उपाध्यक्ष यतेंद्र यादव, अनेंद्र यादव, मैनपुरी विधानसभा अध्यक्ष विष्णुदयाल यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।