{"_id":"6b040f58858fa889d00ae91a","slug":"video-girl-climbs-water-tank-gets-down-after-talking-to-man-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, पुलिस के सामने रखी ऐसी मांग; फेरों के बाद शादी के मंडप से बुलाना पड़ा दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, पुलिस के सामने रखी ऐसी मांग; फेरों के बाद शादी के मंडप से बुलाना पड़ा दूल्हा
मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के गांव कल्होर में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती को टंकी पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। इसके लिए फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया। जानकारी के मुताबिक बिछवां थाना क्षेत्र के गांव आलीपुर खेड़ा निवासी युवती का दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव कंजाहर निवासी एक युवक से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। युवती टंकी पर चढ़कर युवक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गई। वहीं, स्थानीय स्तर पर इस मामले को प्रेम संबंध से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि युवती पहले से शादीशुदा है। जिस युवक को बुलाने की मांग युवती कर रही थी, उसकी रविवार रात एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात गई हुई थी। सोमवार सुबह युवती के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवक से संपर्क किया। काफी देर तक समझाने के बावजूद जब युवती नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई तो पुलिस ने युवक को उसकी विदाई के बाद मौके पर बुला लिया। युवक गाड़ी में बैठकर युवती से फोन पर बात करने लगा। इसके बाद युवती टंकी से नीचे उतर आई। पुलिस ने राहत की सांस लेते हुए युवक और युवती दोनों को घिरोर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।