Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A Aim to Seal Asia Cup Rising Stars Semifinal Spot Against UAE, Playing 11, Live Streaming details

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, यूएई के खिलाफ जीत दिलाएगी सेमीफाइनल का टिकट

Mon, 23 Nov 2026 10:15 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 23 Nov 2026 10:15 PM IST
सार

भारत ए को एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए मंगलवार को यूएई के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान से 48 रन की हार के बाद भारतीय गेंदबाजों पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव होगा। वहीं, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से भी बड़ी पारी की उम्मीद है। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 11.30 बजे शुरू होगा।

विज्ञापन
India A Aim to Seal Asia Cup Rising Stars Semifinal Spot Against UAE, Playing 11, Live Streaming details
भारत बनाम यूएई - फोटो : ANI

विस्तार

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इस अहम मुकाबले में इंडिया ए की सबसे बड़ी चुनौती गेंदबाजी में अनुशासन और निरंतरता बनाए रखने की होगी। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 11.30 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

India A Aim to Seal Asia Cup Rising Stars Semifinal Spot Against UAE, Playing 11, Live Streaming details
भारत ए टीम - फोटो : BCCI
पाकिस्तान से मिली हार
  • भारत को पिछले मुकाबले में पाकिस्तान ए के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में भारतीय गेंदबाज पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे थे। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 313 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। खास बात यह रही कि टीम ने आखिरी 11 ओवर में पांच विकेट गंवाने के बावजूद 83 रन जोड़ दिए थे।
  • भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। नियमित गेंदबाज हर्षित राणा, प्रिंस यादव और शाहबाज अहमद जहां प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे, वहीं पार्ट टाइम गेंदबाज आयुष बदोनी ने उनसे बेहतर प्रदर्शन किया। ऐसे में यूएई के खिलाफ गेंदबाजों को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा।
  • हालांकि यूएई की टीम पाकिस्तान जैसी मजबूत नहीं है, लेकिन उसे हल्के में लेना भारत के लिए भारी पड़ सकता है। यूएई ने ग्रुप चरण में पाकिस्तान को कड़ी चुनौती देते हुए 245 रन पर ऑलआउट कर दिया था। इससे साफ है कि टीम में उलटफेर करने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

India A Aim to Seal Asia Cup Rising Stars Semifinal Spot Against UAE, Playing 11, Live Streaming details
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद
भारतीय टीम को युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 15 वर्षीय वैभव नेपाल के खिलाफ 26 और पाकिस्तान के खिलाफ 11 रन ही बना सके हैं। ऐसे में उनसे बड़ी पारी की अपेक्षा रहेगी। ओपनिंग में उनके साथी अभिषेक शर्मा को अब तक ज्यादातर जिम्मेदारी संभालनी पड़ी है।

भारत के लिए मजबूत शुरुआत करना भी बेहद जरूरी होगा। खासकर लक्ष्य का पीछा करते समय बल्लेबाजों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि पिच पर बाद में गेंदबाजों को ग्रिप मिलने लगती है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कप्तान तिलक वर्मा को शतक बनाने के बावजूद रन गति बढ़ाने में परेशानी हुई थी।
विज्ञापन

India A Aim to Seal Asia Cup Rising Stars Semifinal Spot Against UAE, Playing 11, Live Streaming details
तिलक वर्मा - फोटो : ANI
जीत से सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत
यूएई के खिलाफ जीत दर्ज करने पर भारत के तीन मैचों में चार अंक हो जाएंगे और टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। ऐसे में भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

India A Aim to Seal Asia Cup Rising Stars Semifinal Spot Against UAE, Playing 11, Live Streaming details
भारत ए - फोटो : BCCI
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें
  • भारत ए: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, विराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, अरशद खान, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, हर्षित राणा और प्रिंस यादव।
  • यूएई: बासिल हमीद (कप्तान), आफताब आलम, अंश टंडन, आर्यांश शर्मा, अयान मिस्बाह, अवैस अली शाह, एथन डिसूजा, इबरार अहमद, मोहम्मद मोहसिन, मोहम्मद शहजाद, नूरुल्लाह अयोबी, उमिद रहमान, सोहैब खान, उद्दिश सूरी और जाहिद अली।

India A Aim to Seal Asia Cup Rising Stars Semifinal Spot Against UAE, Playing 11, Live Streaming details
भारत ए - फोटो : BCCI
इंडिया-ए बनाम यूएई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण से जुड़ी जानकारी

इंडिया-ए और यूएई के बीच यह मुकाबला कब खेला जाएगा?
यह मैच मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को खेला जाएगा।

यह मैच किस मैदान पर आयोजित किया जा रहा है?
यह मुकाबला दोहा (कतर) के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय समयानुसार मैच कितने बजे शुरू होगा?
मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 11.30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी दोपहर 11:00 बजे होगा।

टीवी पर इस मैच का लाइव प्रसारण कहां देख सकते हैं?
भारत में इस टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। आप Sony Sports 1, Sony Sports 2, Sony Sports 3 चैनलों पर मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

मोबाइल या लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (SonyLIV) एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा आप Amarujala.com पर भी मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स और खबरें पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed