Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mainpuri News
›
Asha and Asha Sangini workers have announced an indefinite sit-in protest starting October 16, demanding an increase in their honorarium.
{"_id":"6ad216271343f6592d0b629e","slug":"video-asha-and-asha-sangini-workers-have-announced-an-indefinite-sit-in-protest-starting-october-16-demanding-an-increase-in-their-honorarium-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना
मैनपुरी में आशा एवं आशा संगिनी ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर 16 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन धरने पर जाने का एलान किया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्याएं बताई हैं। उन्होंने जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षामित्रों, रसोइयों और पंचायत मित्रों के मानदेय को लेकर घोषणाएं की गई हैं, लेकिन आशा और आशा संगिनी की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे उनमें निराशा है। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग उन्हें अपनी रीढ़ की हड्डी मानता है। इसके बावजूद लंबे समय से मानदेय की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। वे केंद्र और प्रदेश सरकार को कई बार ज्ञापन देने के साथ आंदोलन के माध्यम से भी अपनी मांगों से अवगत करा चुकी हैं। इसके बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि मांगों का निस्तारण होने और मुख्यमंत्री की ओर से मानदेय को लेकर घोषणा किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। आशा एवं आशा संगिनी ने जिले से लेकर लखनऊ तक आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात कही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और अपनी मांगों पर वार्ता के लिए समय दिलाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।