फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   FIR against eight for electricity theft

Mainpuri News: बिजली चोरी पर आठ के खिलाफ प्राथमिकी

Fri, 16 Oct 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 16 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
FIR against eight for electricity theft
मैनपुरी। विद्युत निगम और विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को बरनाहल क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने आठ लोगों को चोरी से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार के निर्देश पर विजिलेंस प्रभारी प्रदीप कुमार ने अवर अभियंता अनिल कुमार और टीम के साथ बरनाहल उपखंड क्षेत्र में चेकिंग की। गांव नवाटेड़ा में जगदीश सिंह, फूलापुर में रविंद्र कुमार, चंदीकरा में मुनीशा देवी, मोहरश्री, नगला नदा में सतीश, पुष्पा देवी, मिथलेश और रविंद्र कुमार के घर में केबल डालकर बिजली की चोरी की जा रही थी। एसई ने बताया कि सभी के खिलाफ विद्युत थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस दौरान राजकुमार, श्याम कुमार, ओमवीर सिंह, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed