फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After the elderly, the craze for Khadi is now growing among the youth as well.

Lalitpur News: बुजुर्गों के बाद अब युवाओं में भी खादी का बढ़ा क्रेज

Fri, 02 Oct 2026 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
After the elderly, the craze for Khadi is now growing among the youth as well.
ललितपुर। कभी स्वदेशी भावना और सादगी का प्रतीक मानी जाने वाली खादी अब फैशन का नया अंदाज बन गई है। पहले खादी के कपड़े बुजुर्गों की पसंद हुआ करते थे, लेकिन आधुनिक डिजाइन और नए प्रयोगों के चलते अब युवाओं में भी इसका क्रेज बढ़ रहा है।
विज्ञापन

खादी के आधुनिकीकरण के बाद इसमें कई नए डिजाइन और वैरायटी शामिल की गई हैं। अब खादी में शर्ट, कुर्ता, लॉन्ग कुर्ती, कंबल, गमछा, शॉल, रजाई, बैडशीट, प्लाजो, एंकल लेंथ पैंट और लेडीज बंडी जैसे परिधान उपलब्ध हैं। यही वजह है कि खादी अब केवल पारंपरिक पहनावे तक सीमित नहीं रह गई है। युवा और महिलाएं भी इसे अपनी पसंद के अनुसार पहनते हैं।
विज्ञापन

शहर में प्रधान डाकघर के पीछे स्थित खादी आश्रम में गांधी जयंती के अवसर पर खादी के कपड़ों पर 20 फीसदी तक की विशेष छूट दी जा रही है। जानकारी देते हुए खादी आश्रम के कर्मचारी ने रामचरन झा ने बताया कि वर्तमान में कुर्ता पायजामा का कपड़ा 225 रुपये से लेकर 850 रुपये प्रति मीटर के भाव में उपलब्ध है। प्रतिवर्ष दामों में उतार-चढ़ाव होता रहता है। खादी के शौकीन लोग आते हैं और अपने मन पसंद के कपड़े लेकर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
खादी आश्रम पर चल रही 20 प्रतिशत की छूट
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 20 प्रतिशत की छूट के चलते खरीदारी के लिए ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। पहले की अपेक्षा खादी के कपड़ों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। जनपद में प्रतिवर्ष लगभग 7 से 8 लाख रुपये की बिक्री आसानी से हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed