{"_id":"6abeb05471e441d3910cfeb8","slug":"32-caught-travelling-unauthorisedly-in-pantry-car-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-164249-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पैंट्री कार में अनधिकृत यात्रा करते 32 पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पैंट्री कार में अनधिकृत यात्रा करते 32 पकड़े
विज्ञापन
ललितपुर। ट्रेनों की पैंट्री कार में अनधिकृत यात्रियों के खिलाफ रेलवे के अभियान में बृहस्पतिवार को कुशीनगर और सीतापुर एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में 32 यात्री पकड़े गए। झांसी से ललितपुर के बीच हुई औचक जांच में इन यात्रियों से नियमानुसार 49,750 रुपये जुर्माना वसूला गया। दो दिन पहले मंगलवार को भी पैंट्री कार में 10 यात्री अनधिकृत यात्रा करते मिले थे। उस दौरान अनधिकृत पानी की बोतलें भी बरामद हुई थीं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में गाड़ी संख्या 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस और 12107 सीतापुर एक्सप्रेस की पैंट्री कारों में झांसी से ललितपुर के बीच औचक जांच की गई। कुशीनगर एक्सप्रेस की पैंट्री कार में 32 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। सभी से नियमानुसार जुर्माना वसूलने के बाद उन्हें पैंट्री कार से हटा दिया गया। जांच के दौरान दोनों ट्रेनों की पैंट्री कार में अन्य अनियमितताएं भी मिलीं। मानक से छोटे आकार के करीब 500 गिलास पाए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया। इसके अलावा अनधिकृत पानी की बोतलों की 20 पेटियां भी मिलीं। इन्हें ललितपुर स्टेशन पर जमा करा दिया गया।
जांच में सामने आई अन्य अनियमितताओं और यात्रियों की शिकायतों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेजी गई है। जांच टीम में मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक मनोहर लाल मीणा, सीटीआई स्टेशन अशोक त्रिपाठी, सीटीआई संजीव श्रीवास्तव, सीसीआई सोहन राय और कैटरिंग इंस्पेक्टर अशोक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नियमित रूप से जारी रहेगा जांच अभियान
रेलवे झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए पैंट्री कारों और ट्रेनों में नियमित औचक जांच व टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कुशीनगर एक्सप्रेस की पैंट्री कार में पकड़े गए 32 यात्रियों से 49,750 रुपये जुर्माना वसूला गया है।