{"_id":"6a9e6140fe5d1be4a1011934","slug":"video-farmers-reach-collectorate-with-rain-damaged-crops-recount-their-plight-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बारिश से खराब हुई फसल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, सुनाई व्यथा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से खराब हुई फसल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, सुनाई व्यथा
बिरधा क्षेत्र के ग्राम तोर के किसान सोमवार को खराब फसल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बारिश से क्षतिग्रस्त हुई उड़द और मूंग की फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
किसानों ने बताया कि लगातार हुई बारिश के कारण उनकी लगभग पूरी उड़द और मूंग की फसल खराब हो गई है। फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों को अब आगामी फसल की बुआई के लिए भी चिंता सताने लगी है।
किसानों का कहना है कि बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए यदि जल्द मुआवजा नहीं मिला तो उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो जाएगा और वे भुखमरी की कगार पर पहुंच सकते हैं। किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।