फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SDRF team engaged in search for youth who drowned in the river; no trace found even after 24 hours.

Lalitpur News: फॉलोअप - नदी में डूबे युवक की तलाश में एसडीआरएफ टीम जुटी, चौबीस घंटे बाद भी नहीं चला पता

Fri, 11 Sep 2026 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
SDRF team engaged in search for youth who drowned in the river; no trace found even after 24 hours.
ललितपुर-जाखलौन। यूपी-एमपी बॉर्डर पर बहने वाली नारायणी नदी में एक युवक बुधवार को बह गया। बृहस्पतिवार को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दल ने उसकी तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया। हालांकि, 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन


थाना जाखलौन के ग्राम धौर्रा निवासी 25 वर्षीय सोनू सहरिया बुधवार को अपने खेत पर गया था। वापस लौटते समय वह यूपी-एमपी बॉर्डर पर नारायणी नदी पर बने चेकडैम की पट्टी से गुजर रहा था। चेकडैम से निकलते समय पानी के तेज बहाव के कारण सोनू का संतुलन बिगड़ गया। वह नदी में गिरकर तेज धार में बह गया। सूचना मिलने पर जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सोनू की खोजबीन कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोनू के न मिलने पर पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचित किया। बृहस्पतिवार की सुबह एसडीआरएफ का दल मौके पर पहुंचा। दल के सदस्यों ने अपने संसाधनों से नदी में उतरकर सोनू सहरिया की तलाश की। दिन भर बचाव अभियान चलाने के बाद भी सोनू नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

इधर, सोनू को नदी में बहे 24 घंटे से अधिक का समय गुजर जाने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उसकी पत्नी पार्वती की हालत सबसे ज्यादा खराब है। वह अपने पति को याद करते हुए बार-बार बेसुध हो जा रही है। परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जाखलौन रामप्रकाश ने बताया कि एसडीआरएफ के दल ने बृहस्पतिवार को बचाव अभियान चलाया। लेकिन सोनू को नहीं खोज पाया। उन्होंने जानकारी दी कि अब दूसरे दिन भी बचाव अभियान चलाया जाएगा। पुलिस और एसडीआरएफ के दल लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed