फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers demand compensation and insurance for Kharif crop losses.

Lalitpur News: खरीफ फसल नुकसान पर किसानों ने उठाई मुआवजे और बीमा की मांग

Fri, 11 Sep 2026 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers demand compensation and insurance for Kharif crop losses.
जखौरा। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। इसमें खरीफ फसल 2026 के बारिश से बर्बाद होने पर जनपद को आपदाग्रस्त घोषित करने की मांग की गई। किसानों ने शीघ्र मुआवजा और फसल बीमा राशि दिलाने की भी मांग की।
विज्ञापन

संघ ने कहा कि फसल नष्ट होने से किसान आर्थिक संकट में हैं। उन्हें रबी की बोआई का भी संकट है। ज्ञापन में डीएपी खाद की पर्याप्त उपलब्धता और कालाबाजारी रोकने की मांग की गई। निर्धारित कीमत से अधिक पर खाद बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग हुई। गुणवत्ता वाले बीज, कीटनाशक दवाओं की उपलब्धता और सिंचाई के लिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति भी मांगी गई। नहरों को रोस्टर के अनुसार चलाकर टेल तक पानी पहुंचने, उनकी सफाई और मरम्मत की मांग की गई। अक्तूबर से नहरें चालू करने की भी मांग रखी गई।
विज्ञापन

किसानों ने वनरोज से फसलों को हो रहे नुकसान पर राहत मांगी। वर्ग-3 भूमि को वर्ग-2 में बदलने और किसानों को भूमिधर बनाने की प्रक्रिया तेज करने की मांग की गई। खतौनी में गलत फीडिंग से उत्पन्न विवादों को पुरानी खतौनी से दुरुस्त करने को कहा गया। दैलवारा बी-पैक्स साधन सहकारी समिति में डीएपी की कमी की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई, साथ ही लंबित गौवंश अनुदान भी मांगा गया। चौधरी चरण सिंह उपरी राजघाट नहर में टेल तक पानी पहुंचने के लिए विद्युत मोटरों से व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के जिला महामंत्री हरपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सुखनंदन सिंह, रामकिशोर कौशिक, रुपसिंह लोधी विजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed