{"_id":"689dd06a08fd29be8606d46a","slug":"video-rss-volunteers-took-out-tiranga-yatra-in-dhaurahra-lakhimpur-kheri-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: धौरहरा में स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, नगर में गूंजे भारत माता के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: धौरहरा में स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, नगर में गूंजे भारत माता के जयकारे
लखीमपुर खीरी के धौरहरा कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान भारत माता की जयकारों से नगर गुंजायमान हो गया। बृहस्पतिवार को शाम चार बजे धौरहरा कस्बे में स्वयंसेवकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली यह विशाल तिरंगा यात्रा कस्बे के रामनवमी मंदिर से शुरू होकर कोतवाली, बाजार वार्ड सहित विभिन्न मोहल्लों से होकर निकली। तिरंगा यात्रा में शामिल स्वयंसेवकों ने भारत माता की जयघोष से देश भक्ति की अलख जगाई। इस मौके पर गोपाल शंकर अवस्थी, पूर्व चेयरमैन राजीव जायसवाल, आनंद शुक्ला, सुदीप निगम , राजहंस आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।