{"_id":"6addc8b25009e7c2cd033162","slug":"video-pet-begins-across-25-centres-under-strict-surveillance-in-lakhimpur-kheri-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई पीईटी, पहली पाली की परीक्षा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई पीईटी, पहली पाली की परीक्षा संपन्न
लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) शुरू हो गई। जिले में 25 केंद्र बनाए गए हैं। तीन दिन होने वाली परीक्षा में कुल 60,480 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर आधुनिक कैमरों और प्रशासनिक अमले के माध्यम से निगरानी की जा रही है। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा के अनुसार, परीक्षा 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को दो पालियों में आयोजित होनी है। रविवार को पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई। दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में 10,080 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीट की सुरक्षा, वितरण और उत्तर पत्रकों के संग्रहण पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों पर पेयजल, बिजली, रोशनी और स्वच्छ शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।