फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Somewhere children get vaccines, somewhere patients get medicine

Lakhimpur Kheri News: कहीं बच्चों को लगे टीके, कहीं मरीजों को दवा

Sun, 25 Oct 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 25 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Somewhere children get vaccines, somewhere patients get medicine
लखीमपुर। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में कहीं बच्चों का टीकाकरण किया गया तो कहीं मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। इस दौरान सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काला आम और देवकली का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी, दवा काउंटर और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद मिले।
विज्ञापन

नौरंगाबाद स्वास्थ्य केंद्र पर सात और राजगढ़ में पांच बच्चों का टीकाकरण किया गया। एएनएम और संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रभावित हुए टीकाकरण सत्रों की भरपाई के लिए स्वास्थ्य विभाग अब छूटे हुए बच्चों को टीके लगाने में जुटा है। नौरंगाबाद के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजय ने बताया कि टीईटी परीक्षा के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा कम मरीज पहुंचे। केंद्र पर बच्चों का टीकाकरण करने के साथ अन्य मरीजों को भी देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बरवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. फैजान ने करीब 45 मरीजों की जांच की। इनमें सर्दी, बुखार और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज शामिल थे। जांच के बाद मरीजों को दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed