{"_id":"66d6d48c8131e4f999026051","slug":"video-lkhamapara-khara-ma-chhatata-pashao-sa-kasana-parashana-iisanagara-blka-ma-kaya-thharana-paratharashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लखीमपुर खीरी में छुट्टा पशुओं से किसान परेशान, ईसानगर ब्लॉक में किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लखीमपुर खीरी में छुट्टा पशुओं से किसान परेशान, ईसानगर ब्लॉक में किया धरना प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी जनपद में छुट्टा पशुओं से परेशान ईसानगर ब्लॉक के कई किसान मंगलवार को ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठ गए। गनेशपुर, ईसानगर, चहलार, शिवपुर, लौकाही, मल्लापुर, विरसिंहपुर आदि गांवों के 500 से अधिक किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई। ईसानगर ब्लॉक में करीब दो घंटे से विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों ने करीब एक सप्ताह पहले एसडीएम और बीडीओ को ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में छुट्टा पशुओं से हो रहे फसलों के नुकसान की बात कही थी। किसानों ने बताया कि पशु फसलों को तो नुकसान पहुंचा ही रहे हैं, हादसे का कारण भी बन रहे हैं। समस्या का समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी थी। सोमवार को भी किसानों ने अधिकारियों से मुलाकात कर मंगलवार से धरने की बात कही थी। सुबह करीब 11 बजे किसान ब्लॉक पहुंच गए और धरने पर बैठ गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।